पटना : यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा के लिए परीक्षा आज
Updated at : 06 Jan 2019 5:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. राजधानी के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें 10787 अभ्यर्थी भाग लेंगे. पहली शिफ्ट सुबह दस से दोपहर बारह बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी. परीक्षा […]
विज्ञापन
पटना : यूपीएससी की इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. राजधानी के 17 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया है, जिसमें 10787 अभ्यर्थी भाग लेंगे. पहली शिफ्ट सुबह दस से दोपहर बारह बजे व दूसरी शिफ्ट दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जायेगी.
परीक्षा केंद्रों पर किसी भी हंगामे की आशंका को ध्यान में रखते हुए पटना सदर एसडीओ सुहर्ष भगत ने परीक्षा केंद्रों के आस पास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है. मिली जानकारी के मुताबिक पहली शिफ्ट में जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड की परीक्षा होगी.
वहीं, दूसरे सत्र में सिविल इंजीनियरिंग, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेले कॉम्यूनिकेशन की परीक्षा होगी. छात्र सिर्फ इ-एडमिट कार्ड से प्रवेश कर सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




