बिक्रम : धान की खरीदारी के लिए सड़क जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jan 2019 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

बिक्रम : प्रखंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र बंद रहने से परेशान किसानों ने गुरुवार को सड़क जाम कर धरना दिया. सुबह 11 बजे के करीब शहीद चौक के चार मोहानी पर सैकड़ों की संख्या में किसान दरी- कुर्सी लगाकर बिहटा-पाली मुख्य मार्ग एवं नौबतपुर-रानी तालाब एनएच- 98 को जाम कर दिया. इस दौरान किसानों […]
विज्ञापन
बिक्रम : प्रखंड क्षेत्र में धान क्रय केंद्र बंद रहने से परेशान किसानों ने गुरुवार को सड़क जाम कर धरना दिया. सुबह 11 बजे के करीब शहीद चौक के चार मोहानी पर सैकड़ों की संख्या में किसान दरी- कुर्सी लगाकर बिहटा-पाली मुख्य मार्ग एवं नौबतपुर-रानी तालाब एनएच- 98 को जाम कर दिया.
इस दौरान किसानों ने प्रखंड, अंचल कार्यालय के आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया. लगभग चार घंटे जाम से गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी.
किसानों के बंद से प्रखंड कार्यालय में सभी सरकारी कार्य बाधित हुए. आक्रोशित किसान एवं पैक्स अध्यक्षों ने बीच सड़क पर धरना देते हुए सभा की. सूचना पर पहुंचे डीएम ने किसानों को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. किसानों का कहना था कि धान की खरीद का लक्ष्य कम कर दिया गया है. इस कारण पैक्स धान नहीं खरीद रहे हैं.
साथ ही पैक्स अध्यक्षों ने मोबाइल एप चालू करने के साथ ही सीसी लिमिट, धान बोरे की कीमत व डिफाल्टर पैक्स की राशि जमा हो जाने पर धान खरीद का आदेश सहित अन्य बातें रखीं. वक्ताओं में किसान श्याम किशोर, शशि सिंह, रामजीत शर्मा, सुधीर कुमार, मंटू शर्मा, अरुण कुमार कुमार, संत कुमार आजाद, मुखिया कमलेश, अजीत वहीं पैक्स अध्यक्ष रितेश कुमार, सुदर्शन सिंह सहित आदि शामिल थे. किसान लगभग चार घंटे तक सड़क पर डटे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




