पटना : 15 से सभी स्कूलों में चलेगा रूबेला टीकाकरण अभियान
Updated at : 03 Jan 2019 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार के सभी सरकारी, निजी स्कूलों में 15 जनवरी से रूबेला वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए चार करोड़ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. यह वैक्सीन नौ माह से 15 साल तक के उम्र वाले बच्चों को लगाया जायेगा. बुधवार को स्टेट हेल्थ सोसाइटी के सभागार में […]
विज्ञापन
पटना : बिहार के सभी सरकारी, निजी स्कूलों में 15 जनवरी से रूबेला वायरस से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. इसके लिए चार करोड़ बच्चों का लक्ष्य रखा गया है. यह वैक्सीन नौ माह से 15 साल तक के उम्र वाले बच्चों को लगाया जायेगा.
बुधवार को स्टेट हेल्थ सोसाइटी के सभागार में अभियान की सफलता के लिए हुई बैठक में संबंधित सभी विभाग के पदाधिकारी एवं आइएमए, यूनिसेफ, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि भी मौजूद थे. बैठक में माइक्रो स्तर पर प्लानिंग की गयी और निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी से 45 वर्किंग डे तक अभियान को निरंतर चलाया जायेगा.
कैंप के माध्यम से जागरूकता
निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रचार-प्रसार भी तेजी से होगा. सभी स्कूलों में लगे कैंप के माध्यम से लोगों को रूबेला वायरस के बारे में समझाया जायेगा. साथ ही आंगनबाड़ी सेविका के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जायेगा, ताकि एक भी बच्चा नहीं छूटे. स्कूलों में हुए टीकाकरण में सभी बच्चे शामिल हुए कि नहीं इसके लिए स्कूल प्रबंधन भी रजिस्टर बनाकर रखेंगे और उसका मेंटेन करेंगे.
स्कूलों के बाद पीएचसी तक चलेगा अभियान : स्कूलों में 15 दिनों तक अभियान चलने केबाद पीएचसी, मेडिकल कॉलेज व शहरी अस्पतालों में भी टीकाकरण होगा. अस्पतालों में टीकाकरण के पूर्व पोस्टर भी लगाये जायेंगे, ताकि लोग रूबेला के प्रति जागरूक हो सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




