पटना दर्शन: घर बैठे करें महावीर मंदिर और इस्कॉन की लाइव आरती, यहां देखें पूरी टाइमिंग और सीधा लिंक

Updated:
विज्ञापन
पटना दर्शन: घर बैठे करें महावीर मंदिर और इस्कॉन की लाइव आरती, यहां देखें पूरी टाइमिंग और सीधा लिंक

राजधानी पटना के प्रमुख मंदिरों में शुमार महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए रोज हजारों की भीड़ उमड़ती है

विज्ञापन

Patna News : राजधानी पटना के प्रमुख मंदिरों में शुमार महावीर मंदिर और इस्कॉन मंदिर में दर्शन के लिए रोज हजारों की भीड़ उमड़ती है. लेकिन जो श्रद्धालु किन्हीं कारणों से मंदिर नहीं पहुंच सकते, उनके लिए डिजिटल माध्यम से लाइव आरती और दर्शन की बेहतरीन व्यवस्था की गई है. आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप पर भगवान की भव्य आरती का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

महावीर मंदिर (पटना जंक्शन)

पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर उत्तर भारत के सबसे प्रसिद्ध और पवित्र हनुमान मंदिरों में से एक है. यहां विराजमान संकटमोचन के दर्शन के लिए देश भर से लोग आते हैं. जो भक्त यहां नहीं पहुंच सकते, वे मंदिर की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेजों के जरिए सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

महावीर मंदिर में आरती का शेड्यूल

  • प्रात:कालीन (सुबह की) आरती: सुबह 5:00 बजे
  • पूर्वाह्न आरती: सुबह 11:00 बजे
  • अपराह्न आरती: शाम 4:00 बजे
  • संध्या आरती: शाम 7:30 बजे
  • शयन आरती: रात 10:30 बजे

इस्कॉन मंदिर (बुद्ध मार्ग)

बुद्ध मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर को श्री राधा बांके बिहारी जी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर में सुबह की मंगला आरती का विशेष महत्व है, जिसमें भक्त भाव-विभोर होकर भजन-कीर्तन करते हैं.

इस्कॉन मंदिर में आरती का शेड्यूल

  • मंगला आरती (लाइव): सुबह 4:30 बजे
  • शयन आरती: रात 8:00 बजे
  • कैसे देखें लाइव: मंदिर की ओर से सिर्फ सुबह की मंगला आरती का ही सीधा प्रसारण किया जाता है. भक्त घर बैठे iskconpatna.com पर जाकर इस अलौकिक आरती और मंगला दर्शन में शामिल हो सकते हैं.
विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन