पटना : कैबिनेट चुनाव को लेकर छात्राओं में शुरू हुई चर्चा

Updated at : 03 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कैबिनेट चुनाव को लेकर  छात्राओं में शुरू हुई चर्चा

पटना : पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में इसी महीने कैबिनेट इलेक्शन होना है. ऐसे में कॉलेज खुलते ही छात्राओं के बीच कैबिनेट इलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. पटना वीमेंस कॉलेज में कैबिनेट इलेक्शन के लिए कॉलेज के बंद होने से पहले डेट फिक्स कर ली गयी थी. कॉलेज में […]

विज्ञापन
पटना : पटना वीमेंस कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में इसी महीने कैबिनेट इलेक्शन होना है. ऐसे में कॉलेज खुलते ही छात्राओं के बीच कैबिनेट इलेक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. पटना वीमेंस कॉलेज में कैबिनेट इलेक्शन के लिए कॉलेज के बंद होने से पहले डेट फिक्स कर ली गयी थी. कॉलेज में 7 जनवरी को इलेक्शन होगा. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मारिया रश्मि ने बताया कि इलेक्शन जनवरी में होगा.
3 जनवरी को छात्राओं को इलेक्शन को लेकर ओरिएंटेशन दिया जायेगा. जिसके बाद छात्राएं 4 जनवरी को नॉमिनेशन फार्म ले सकेंगी. 5 जनवरी को कैंपेनिंग होगी,. वहीं, 6 को रेस्ट और 7 को इलेक्शन होगा. बता दें कि कॉलेज में हर साल पांच पदों के लिए कैबिनेट इलेक्शन होता है. कैबिनेट इलेक्शन में सेकेंड इयर की छात्राएं भाग लेती है. जिसमें हर डिपार्टमेंट की छात्राएं पांच पोस्ट के लिए खुद को नॉमिनेट कर सकती है.
इन पांच पोस्ट के लिए होगा चुनाव : प्रीमियर, जेनरल सेक्रेटरी, कल्चरल सेक्रेटरी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी और इन्वायरमेंट एंड डिसीप्लीन सेक्रेटरी. मगध महिला कॉलेज में 10 जनवरी को कैबिनेट चुनाव होगा. शहोदरा के कैप्टन और वाइस कैप्टन का चुनाव होना है. 17 दिसंबर तक छात्राओं ने अपना नॉमिनेशन कर लिया है.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पांच जनवरी को छात्राओं का इंटरव्यू 3.00 से 4.30 बजे तक होगा. कैंपेनिंग के लिए छात्राओं को सात और आठ जनवरी दो दिनों का समय दिया जायेगा. साथ ही कॉलेज में नवनिर्मित हाउस सिस्टम यानी शहोदरा का भी चुनाव 2019 से होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन