ePaper

जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह को बिहार आने के दौरान यूपी पुलिस ने गोरखपुर के पास किया गिरफ्तार

Updated at : 02 Jan 2019 2:44 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू के पूर्व विधायक राजू सिंह को बिहार आने के दौरान यूपी पुलिस ने गोरखपुर के पास किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली / पटना : साहेबगंज के पूर्व विधायक राजू सिंह के दिल्ली एनसीआर स्थित फॉर्म हाउस में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान एक महिला को गोली मारने के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक राजू प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने बिहार आने के दौरान गोरखपुर के पास गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली / पटना : साहेबगंज के पूर्व विधायक राजू सिंह के दिल्ली एनसीआर स्थित फॉर्म हाउस में न्यू ईयर की पार्टी के दौरान एक महिला को गोली मारने के आरोपी जदयू के पूर्व विधायक राजू प्रताप सिंह को दिल्ली पुलिस ने बिहार आने के दौरान गोरखपुर के पास गिरफ्तार कर लिया. मालूम हो कि नये साल के जश्न के दौरान उनके दिल्ली स्थित फॉर्म हाउस पर पार्टी के दौरान गोली लगने से एक महिला घायल हो गयी थी. घायल महिला को इलाज के लिए वसंत कुंज स्थित फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के फतेहपुर बेरी इलाके के मांडी गांव के फार्म हाउस में 31 दिसंबर की रात नये साल की पार्टी रखी गयी थी. पार्टी में राजू सिंह के दोस्त विकास गुप्ता भी पत्नी अर्चना के साथ आये थे. फायरिंग के दौरान एक गोली अर्चना के सिर में लग गयी. अर्चना पेशे से आर्किटेक्ट हैं. पुलिस को दी गयी शिकायत में अर्चना के पति ने कहा कि फार्म हाउस पर पार्टी के दौरान सभी लोग खा-पी रहे थे. राजू सिंह ने तीन राउंड गोलियां चलायीं. गोली लगने से अर्चना जमीन पर गिर पड़ी. घायल अर्चना को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. डीसीपी के मुताबिक, फतेहपुरबेरी पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 201 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मालूम हो कि यह फार्म हाउस राजू सिंह की मां के नाम पर है.

कौन है राजू प्रताप सिंह

राजू प्रताप सिंह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के खरौनी के आनंदपुर गांव का रहनेवाला है. राजू सिंह ने एमटेक की डिग्री हासिल करने के बाद महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है. उन्होंने वर्ष 2010 में जदयू के टिकट पर चुनाव जीता था. वर्ष 2015 में वह भाजपा में शामिल हो गये थे. हालांकि, वह चुनाव हार गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन