पटना : सभी सीटों पर एनडीए की जीत का संकल्प : सुशील मोदी

Updated at : 02 Jan 2019 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सभी सीटों पर एनडीए की जीत का संकल्प : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नये साल के पहले दिन मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिले. नये साल के पहले दिन बधाई व शुभकामनाओं का आदान–प्रदान करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बिहार की सुख–समृद्धि की कामना की और कहा कि 2019 का […]

विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी नये साल के पहले दिन मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं व आम लोगों से मिले. नये साल के पहले दिन बधाई व शुभकामनाओं का आदान–प्रदान करते हुए उपमुख्यमंत्री ने बिहार की सुख–समृद्धि की कामना की और कहा कि 2019 का संकल्प लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है.

मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद जेल में बैठ कर चाहे जितनी पार्टियों व नेताओं से गठबंधन कर लें, बिहार की जनता राजद व कांग्रेस को अब सत्ता में लाने वाली नहीं है. जनता 45 वर्षों तक इन्हें देख चुकी है. पांच वर्ष तक काम करने वाले नरेंद्र मोदी के साथ जनता पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. जनता को विकास के लिए काम करने वाली, पारदर्शी, ईमानदार सरकार चाहिए, इसलिए वह एक बार फिर नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन