पटना : संवैधानिक व्यवस्था पर बढ़ गया है खतरा
Updated at : 31 Dec 2018 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने कहा कि केंद्र सरकार सीधे लोकतांत्रिक और स्वायत्त संस्थाओं में हस्तक्षेप कर रही है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है. वे रविवार को जनशक्ति भवन परिसर में वरिष्ठ लेखक, पत्रकार व मार्क्सवादी चिंतक स्व यूएन मिश्र की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय […]
विज्ञापन
पटना : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के नारायण ने कहा कि केंद्र सरकार सीधे लोकतांत्रिक और स्वायत्त संस्थाओं में हस्तक्षेप कर रही है, जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा है.
वे रविवार को जनशक्ति भवन परिसर में वरिष्ठ लेखक, पत्रकार व मार्क्सवादी चिंतक स्व यूएन मिश्र की स्मृति में आयोजित सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक, सीबीआइ, चुनाव आयोग, इडी, न्यायपालिका, आयकर विभाग आदि संस्थाओं में सीधा हस्तक्षेप किया जा रहा है.
इससे भारतीय संवैधानिक व्यवस्था पर खतरा बढ़ गया है. एक तरफ देश में लोग भूख से मर रहे हैं. वहीं, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर हैं. वहीं, दूसरी तरफ करोड़पति के मामले में देश दुनिया में तीसरे नंबर पर है. सभा की अध्यक्षता करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने कहा कि यूएन मिश्र एक सच्चे कम्युनिस्ट, कुशल लेखक, पत्रकार और मार्क्सवादी चिंतक थे.
वे अपने छात्र जीवन से ही मार्क्सवाद और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रभाव में आ गये थे. मौके पर विधान पार्षद केदार नाथ पांडेय, सीपीएम के राज्य सचिव अवधेश कुमार, भाकपा-माले के केडी यादव के साथ-साथ मणिकांत पाठक, अमरीका महतो, भगवान प्रभाकर आदि लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. सभा के अंत में यूएन मिश्रा की याद में दो मिनट की मौन रखा. मालूम हो कि यूएन मिश्र का 12 दिसंबर को निधन हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




