ePaper

महागठबंधन का भविष्य तय हो रहा जेल में : संजय सिंह

Updated at : 31 Dec 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
महागठबंधन का भविष्य तय हो रहा जेल में : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार की राजनीति में गठबंधन का भविष्य जेल में तय हो रहा है. यह हास्यास्पद ही है. महागठबंधन बहुत ही मजबूर, लाचार, असहाय, बेबस है.बेबसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सजायाफ्ता कैदी के सामने संबंधित दल याचक बने […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि बिहार की राजनीति में गठबंधन का भविष्य जेल में तय हो रहा है. यह हास्यास्पद ही है. महागठबंधन बहुत ही मजबूर, लाचार, असहाय, बेबस है.बेबसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक सजायाफ्ता कैदी के सामने संबंधित दल याचक बने हुए हैं. राजनीति में कोई दल इतना भी मजबूर होता है, इसका उदाहरण देखने को मिल गया. रांची के होटवार जेल से अब महागठबंधन के नेता अपना भविष्य तय कर रहे हैं?
जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव जी, ठीक है कि आपके पिता लालू प्रसाद जेल में हैं, लेकिन इसका मतलब ये तो नहीं हुआ कि पूरे गठबंधन को आप लालू जी की झोली में डाल दीजिएगा. वैसे भी महागठबंधन के नेता बेशर्म की तरह होटवार जेल पहुंच कर अपनी लाचारी जगजाहिर कर रहे हैं. साथ ही उनकी बेबसी भी सामने आ रही है कि सबकुछ तय तो 3351 नंबर के कैदी को ही करना है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन