पटना : घटक दलों के अलग दावे और तेजस्वी के अलग : संजय सिंह
Updated at : 30 Dec 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर सिर फुटौव्वल की स्थिति है. घटक दलों के अलग दावे हैं और राजद नेता तेजस्वी यादव अलग दावा कर रहे. महागठबंधन के सीटों का फैसला होटवार जेल से हो रहा है. श्री सिंह ने कहा कि कल […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर सिर फुटौव्वल की स्थिति है. घटक दलों के अलग दावे हैं और राजद नेता तेजस्वी यादव अलग दावा कर रहे.
महागठबंधन के सीटों का फैसला होटवार जेल से हो रहा है. श्री सिंह ने कहा कि कल तक तेजस्वी यादव एनडीए में सीटों के बटवारे पर चुटकी ले रहे थे, अब खुद जेल का दौरा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता सबकुछ देख रही है और इसका जबाब 2019 में मिल जायेगा. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बताना चाहिये कि उनका गठबंधन कितने दिनों तक देश में और कितने दिनों तक बिहार में चल पायेगा. बिहार में जो भी महागठबंधन में दल है, वो अपनी अस्तित्व की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




