ePaper

‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' को लेकर राजद सांसद का भाजपा पर हमला, कहा- राफेल, नोटबंदी पर भी बनायी जाये फिल्में

Updated at : 29 Dec 2018 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर'' को लेकर राजद सांसद का भाजपा पर हमला, कहा- राफेल, नोटबंदी पर भी बनायी जाये फिल्में

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बायोपिक ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर भाजपा पर प्रहार करते हुए राजद ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितता, नोटबंदी और किसानों की आत्महत्या पर भी फिल्में बनायी जानी चाहिए. राजद सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भाजपा ने इस फिल्म के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बायोपिक ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ को लेकर भाजपा पर प्रहार करते हुए राजद ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित अनियमितता, नोटबंदी और किसानों की आत्महत्या पर भी फिल्में बनायी जानी चाहिए. राजद सांसद मनोज झा ने शुक्रवार को कहा, ‘‘भाजपा ने इस फिल्म के वास्ते अपना खजाना खोल दिया. मैंने यह पहली बार देखा है कि किसी दल का ट्विटर हैंडल पर इसका प्रचार कर रहा है.’

उन्होंने कहा, ‘‘राफेल, नोटबंदी, जीएसटी, किसानों की आत्महत्या और नीरव मोदी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी पर फिल्में क्यों नहीं बननी चाहिए? हम इन फिल्मों की आशा करते हैं.’ उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के योगदान को जानने समझने के लिए उन्हें ‘सात जन्म’ लेना होगा. झा ने कहा, ‘‘अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है लेकिन अनुपम खेर साहब याद रखिए कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता झूठे प्रचार की बुनियाद पर नहीं फूल-फल सकती.’ सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारु की पुस्तक पर आधारित फिल्म ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर गुरुवार को जारी किया. इस फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह और अक्षय खन्ना संजय बारु के किरदार में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन