बिहार विधानसभा : दो दिनों में आंसर की होगी जारी
Updated at : 27 Dec 2018 9:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार विधानसभा द्वारा ली गयी पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) विभाग की वेबसाइट पर दो दिनों में जारी की जायेगी. बिहार विधानसभा द्वारा पहले चरण की परीक्षा 12-24 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी. विधानसभा के उपनिदेशक (जनसंपर्क) संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों से कहा गया […]
विज्ञापन
पटना : बिहार विधानसभा द्वारा ली गयी पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा की उत्तर कुंजी (आंसर की) विभाग की वेबसाइट पर दो दिनों में जारी की जायेगी. बिहार विधानसभा द्वारा पहले चरण की परीक्षा 12-24 दिसंबर तक आयोजित की गयी थी.
विधानसभा के उपनिदेशक (जनसंपर्क) संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों से कहा गया है कि वो वेबसाइट पर जारी की गयी उत्तर कुंजी को अवश्य देख लें. इसी के आधार पर वह आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. पहले चरण की परीक्षा से संबंधित आपत्तियों को दूर करने के बाद ही परीक्षाफल का प्रकाशन किया जायेगा. इसके बाद दूसरे चरण की मुख्य परीक्षा आयोजित की जायेगी.
उपनिदेशक ने बताया कि बिहार विधानसभा सचिवालय में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के पहले चरण की परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की मान्यता प्राप्त एजेंसी द्वारा पटना के लगभग 33 केंद्रों पर आयोजित की गयी थी. इस परीक्षा के लिए कुल दो लाख 38 हजार 544 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन भरा था.
इसमें एक लाख 51 हजार 620 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी. सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और राज्य सरकार के वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी आॅब्जर्वर के रूप में तैनात किये गये थे. साथ ही बिहार विधानसभा सचिवालय से स्पेशल ऑब्जर्वर भी तैनात किये गये थे. पूरी परीक्षा शांति पूर्वक व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई थी. परीक्षा के दौरान ठगी का एक मामला प्रकाश में आया था, जिस पर विधि सम्मत प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी.
विधानसभा सचिवालय द्वारा फिर से सभी अभ्यर्थियों को सतर्क किया गया है कि वो नियुक्ति के लिए किसी चालबाज के चक्कर में न पड़ें और पूरी समझदारी से इस परीक्षा में शामिल हों.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




