पटना : जंगलराज की वजह से सत्ता से बाहर हुआ था राजद : सुशील मोदी

Updated at : 27 Dec 2018 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जंगलराज की वजह से सत्ता से बाहर हुआ था राजद : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस की मदद से बिहार में 15 साल तक लालू-राबड़ी ने जो जंगलराज चलाया. उसके चलते राजद 2005 में सत्ता से बाहर हुआ था. वर्ष 2010 में जनता ने उसे इतनी कम सीटें (22) दीं कि पार्टी विरोधी दल के नेता […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि कांग्रेस की मदद से बिहार में 15 साल तक लालू-राबड़ी ने जो जंगलराज चलाया. उसके चलते राजद 2005 में सत्ता से बाहर हुआ था.
वर्ष 2010 में जनता ने उसे इतनी कम सीटें (22) दीं कि पार्टी विरोधी दल के नेता पद का दावा करने की औकात में भी नहीं थी. उन्होंने कहा कि चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, होटल के बदले जमीन घोटाला और बेनामी संपत्ति के मामलों में लिप्त राजद का बिहार से बाहर देश में कहीं कोई आधार नहीं है.
इस दल के एक वारिस लालू प्रसाद की रिहाई के लिए दिल्ली में धरना देने की तैयारी कर रहे हैं. पारिवारिक कलह और राजनीतिक उपेक्षा से उबरने के लिए उन्होंने कभी बांसुरी बजायी, कभी जलेबी छानी और अब चक्र धारण करने वाले हैं. राजद के लोग राजनीति को तमाशा बनाने पर तुले हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन