पटना में 15 किमी की रफ्तार से चली पछुआ हवा, बढ़ी ठंड
Updated at : 25 Dec 2018 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं. गया, बक्सर और रोहतास में शीतलहर चल रही है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को गया सूबे का सबसे सर्द शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं. गया, बक्सर और रोहतास में शीतलहर चल रही है. इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री तक की गिरावट आ चुकी है. सोमवार को गया सूबे का सबसे सर्द शहर रहा. यहां न्यूनतम तापमान में सामान्य से छह डिग्री की गिरावट आयी और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी.
इसके अलावा इन क्षेत्रों में आर्द्रता 33 फीसदी तक पहुंच गयी, इस कारण पहाड़ी क्षेत्र में लोगों को और अधिक ठंड का अनुभव हुआ. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले दो दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने वाला है. फिलहाल शीतलहर चलती रहेगी. इससे इन क्षेत्रों के तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. इधर राजधानी में भी सर्दी ने अपने रुख में थोड़ा बदलाव किया.
जहां बीते दिनों आठ से नौ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी. वहीं, सोमवार को रफ्तार में वृद्धि हुई. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो सोमवार को 15 किमी की रफ्तार से उत्तर-पछुआ हवा चलने से लोगों को कनकनी का सामना करना पड़ा. हालांकि, रविवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में लगभग एक डिग्री की वृद्धि हुई. शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
इसके अलावे अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी. अन्य दिनों के मुकाबले सोमवार का दिन थोड़ा साफ था. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें, तो अगले पांच दिनों तक शहर के तापमान में अभी कोई विशेष अंतर नहीं आयेगा. अभी पटना और आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




