पटना : अनंत सिंह लड़ेंगे मुंगेर लोस क्षेत्र का चुनाव
Updated at : 21 Dec 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : माेकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को उन्होंने इसका ऐलान किया. अनंत सिंह के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस बार मुंगेर की सीट […]
विज्ञापन
पटना : माेकामा के निर्दलीय विधायक अनंत कुमार सिंह मुंगेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. गुरुवार को उन्होंने इसका ऐलान किया. अनंत सिंह के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है. पिछले विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधायक का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इस बार मुंगेर की सीट एनडीए में जदयू को मिलने की चर्चा है. यहां से पार्टी के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के उम्मीदवार होने के कयास लग रहे हैं.
अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा सीट मुंगेर लोकसभा सीट के अंतर्गत ही आता है. सूत्रों के अनुसार अनंत सिंह की पहली पसंद महागठबंधन है. वहां से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो निर्दलीय भी उम्मीदवार बन सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




