पछुआ हवा ने बढ़ायी सर्दी, और गिरेगा तापमान, शुक्रवार को सुबह से ही छा सकता है कोहरा, विलंब होने लगीं ट्रेनें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2018 8:08 AM
विज्ञापन
पटना : पटना शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. क्रिसमस तक तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरी ओर अधिकतम तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है. तापमान का यह स्तर सामान्य माना जा रहा है. न्यूनतम […]
विज्ञापन
पटना : पटना शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. क्रिसमस तक तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरी ओर अधिकतम तापमान 24़ 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.
तापमान का यह स्तर सामान्य माना जा रहा है. न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से पटना और उत्तरी बिहार के इलाके में सुबह कोहरा कुछ बढ़ सकता है. उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 7़ 5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.
तापमान में आयी गिरावट पश्चिमी विक्षोभ के चलते आयी है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ ए सत्तार ने बताया कि हाल ही में आये साइक्लोन के प्रभाव से हुई बारिश के चलते हवा में जो नमी है, वह कोहरे में बदल जायेगी. अभी कमोबेश पूरे राज्य में पछुआ हवा चल रही है. शहर में गुरुवार को सर्दी बढ़ गयी. न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक जा पहुंचा. मौसम पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक पारे में गिरावट का यह दौर 26 दिसंबर तक जारी रहेगा. हालांकि इन दिनों में अधिकतम तापमान में कम ही गिरावट दर्ज होगी.
धूप से लोगों को मिली राहत : आसमान साफ होने की वजह से गुरुवार को तेज और चमकदार धूप निकली, जिसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली. जानकारी हो कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात बारह बजे तक न्यूनतम तापमान सामान्य ही रहा,लेकिन सुबह में अचानक पारा गिर गया.
न्यूनतम तापमान में आयी गिरावट का सीधा असर खेती और पशुपालन पर भी पड़ा है. डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों की तरफ से इस संदर्भ में कुछ खास सलाह जारी की गयी है, जाे इस प्रकार है-
गेहूं की पिछात किस्मों की बुआई 25 दिसंबर तक पूरी कर लें. इसके बाद बुआई करने के बाद अपेक्षित उत्पादन संभव नहीं होगा.
न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से दुधारू पशु दूध कम देंगे. इससे बचने के लिए दाने के साथ कैल्शियम दें.
पशुओं को लिवरफ्लूक के संक्रमण से बचाने के लिए धान की पुआल किसी भी कीमत पर नहीं खिलाएं.
पटना : कुहासा शुरू होते ही विलंब होने लगीं ट्रेनें
पटना : उत्तर भारत में घना कुहासा छाने लगा है. इस कुहासे की वजह से दिल्ली, मुंबई, कोटा, पंजाब आदि शहरों से पटना आने वाली अमूमन ट्रेनें घंटों की देरी से पटना जंक्शन पहुंच रही हैं. ट्रेनों की विलंब परिचालन की वजह से बड़ी संख्या में रेल यात्री परेशान होने लगे हैं.
रेलवे प्रशासन ने कुहासे के दिनों में एक्सप्रेस ट्रेनों के इंजन में फॉग पास डिवाइस इंस्टॉल किया, ताकि लोको पायलट को रेलखंड की सिग्नल की जानकारी एक किलोमीटर पहले मिल जाये. हालांकि, रेलवे बोर्ड ने कुहासे में एक्सप्रेस ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 75 किलोमीटर प्रतिघंटा निर्धारित की है. इस वजह से भी एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से चल जंक्शन पहुंच रही हैं. कोटा-पटना एक्सप्रेस 5:15 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची. वहीं, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस 1:15 घंटे लेट हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










