सर्विस राइफल से BMP जवान ने साथी जवान को मारी गोली, मौत

Updated at : 20 Dec 2018 2:56 PM (IST)
विज्ञापन
सर्विस राइफल से BMP जवान ने साथी जवान को मारी गोली, मौत

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)-छह कैंपस में एक जवान ने मामूली विवाद में बैरक में सोये हुए अवस्था में अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की देर रात की है. आरोपी जवान प्रेम चंद्र प्रसाद को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र में बिहार सैन्य बल (बीएमपी)-छह कैंपस में एक जवान ने मामूली विवाद में बैरक में सोये हुए अवस्था में अपने साथी जवान की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना बुधवार की देर रात की है. आरोपी जवान प्रेम चंद्र प्रसाद को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जवान ने अपने सर्विस राइफल से गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

जानकारी के मुताबिक आपसी विवाद में एक जवान ने दूसरे जवान को गोली मारा है. वहीं, मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गोली चलने की आवाज से जगे अन्य जवानों ने आरोपी प्रेमचंद को पकड़ लिया, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार जवान से पूछताछ हो रही है. घटना की विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गयी है. एसएसपी ने बताया कि मृतक जवान का नाम मनीष है. वह बांका जिले के अमरपुर का रहने वाला था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन