ePaper

कमलनाथ निभा रहे हैं नागनाथ की भूमिका, बिहार में नहीं घुसने देंगे : अश्विनी चौबे

Updated at : 19 Dec 2018 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
कमलनाथ निभा रहे हैं नागनाथ की भूमिका, बिहार में नहीं घुसने देंगे : अश्विनी चौबे

पटना : मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने सांपनाथ और नागनाथ पाल रखे हैं. कमलनाथ नागनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. कमलनाथ ने सत्ता में आते ही बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ कार्य शुरू कर दिया है. […]

विज्ञापन

पटना : मध्य प्रदेश के नये मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने सांपनाथ और नागनाथ पाल रखे हैं. कमलनाथ नागनाथ की भूमिका निभा रहे हैं. कमलनाथ ने सत्ता में आते ही बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ कार्य शुरू कर दिया है. उनके बयान से बिहार की जनता अपमानित है. कमलनाथ को हम बिहार आने नहीं देंगे. अगर, वह सोच रहे कि लोकसभा चुनाव में बिहार में आकर चुनाव प्रचार करेंगे तो हम उनका विरोध करेंगे और बिहार में उन्हें प्रवेश नहीं करने देंगे.

श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में चौबे ने कहा कि कमलनाथ के इस बयान से कांग्रेस के दोहरे चरित्र चेहरे देखने को मिल रहे हैं. 1984 का सिख विरोधी दंगा, भागलपुर दंगा आदि कई दंगों में कांग्रेस की बड़ी भूमिका रही है. ऐसे में कमलनाथ को मध्य प्रदेश जैसे राज्य का मुख्यमंत्री बनाकर कांग्रेस ने अपना दोहरे चरित्र को दिखा दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन