ePaper

पटना : यूजीसी नेट परीक्षा कल से, बिहार समेत 36 राज्यों के 91 शहरों में बने हैं केंद्र

Updated at : 17 Dec 2018 9:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : यूजीसी नेट परीक्षा कल से, बिहार समेत 36 राज्यों के 91 शहरों में बने हैं केंद्र

एक घंटे पहले बंद हो जायेगी परीक्षा कक्ष में इंट्री 22 दिसंबर तक चलेगी ऑनलाइन परीक्षा पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी-नेट की परीक्षा मंगलवार, 18 दिसंबर से शुरू हो रही है, जो से 22 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा को लेकर एनटीए ने अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया […]

विज्ञापन
एक घंटे पहले बंद हो जायेगी परीक्षा कक्ष में इंट्री
22 दिसंबर तक चलेगी ऑनलाइन परीक्षा
पटना : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी-नेट की परीक्षा मंगलवार, 18 दिसंबर से शुरू हो रही है, जो से 22 दिसंबर तक चलेगी. परीक्षा को लेकर एनटीए ने अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस बार ऑनलाइन मोड में परीक्षा होगी. परीक्षा में शामिल होने के लिए करीब आठ लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिनके लिए देश भर में स्थित 36 राज्यों के 91 विभिन्न शहरों में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं.
परीक्षा दो अलग-अलग पालियों में सुबह 9:30 से दोपहर 1:00 बजे तथा दोपहर 2:00 से शाम 5:30 बजे तक होगी. दोनों पाली में अलग-अलग अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. एनटीए के निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थियों को कम-से-कम एक घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. पहली पाली में उन्हें सुबह 8:30 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी. उसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
300 अंकों की होगी परीक्षा : परीक्षा में दो पेपर होंगे. दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे. पहला पेपर एक घंटा का होगा. दोनों पेपर के बीच में आधा घंटा ब्रेक होगा. पहले पेपर में टीचिंग/रिसर्च एप्टीट्यूड, रिजनल एबिलिटी, और जेनरल अवेयरनेस से 50 प्रश्न पूछे जायेंगे, जो कुल 100 नंबर के होंगे. यानी हर प्रश्न दो नंबर का होगा.
पहली पाली में पहला पेपर सुबह 9:30 से 10:30 बजे तथा दूसरी पाली में दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक होगा, जबकि दूसरे पेपर की परीक्षा पहली पाली में सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तथा दूसरी पाली में 3:30 से 5:30 बजे तक होगी. दूसरे पेपर में 100 प्रश्न होंगे, जो 200 नंबर के होंगे. इस पेपर के लिए परीक्षा का समय दो घंटे होगा. इस पेपर में अभ्यर्थी अपने चयनित विषय की परीक्षा देंगे.
पुनपुन अंतरराष्ट्रीय पितृपक्ष मेला आज से, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव करेंगे उद्घाटन, जुटेंगे श्रद्धालुमेले में नेपाल व भूटान समेत देश के विभिन्न राज्यों
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन