केंद्र सरकार ने माना CM नीतीश का अनुरोध, किसानों से अब 30 लाख मीट्रिक टन की होगी धान खरीद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2018 2:30 PM

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा केंद्र सरकार को 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद करने की मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य पहले 12 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था. इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छह दिसंबर को […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा केंद्र सरकार को 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीद करने की मांग को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. बताया जाता है कि केंद्र सरकार ने धान खरीद का लक्ष्य पहले 12 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा था. इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छह दिसंबर को आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से राज्य में धान खरीद के लिए निर्धारित लक्ष्य में वृद्धि का अनुरोध किया था, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर लिया है.

मुख्यमंत्री ने केंद्र से अनुरोध करते हुए कहा था कि केंद्र सरकार धान खरीद के लक्ष्य को बढ़ाकर 30 लाख मीट्रिक टन करे. इससे किसानों को बिचौलियों के हाथों धान बेचने की जरूरत ही महसूस नहीं होगी. साथ ही केंद्र से राज्य के किसानों की बकाये राशि का भुगतान करने का भी अनुरोध किया था, ताकि धान खरीद की व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके और अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन