CM नीतीश से मिलने पहुंचे राजद विधायक, तेज हुई सियासत

पटना : बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल बढ़ गयी है. इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकल बाजियों का दौर भी शुरू हो गया है. बिहार की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गयी जब राजद कोटे के बड़हरा से विधायक सरोज यादव सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. शनिवार की […]
पटना : बिहार के सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल बढ़ गयी है. इसके साथ ही राजनीतिक गलियारों में अटकल बाजियों का दौर भी शुरू हो गया है. बिहार की राजनीति में उस वक्त खलबली मच गयी जब राजद कोटे के बड़हरा से विधायक सरोज यादव सीएम नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे. शनिवार की शाम राजद विधायक नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे. राजद विधायक की यह मुलाकात ही राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी. इस सब के बीच सबसे दिलचस्प बात ये रही की इस मुलाकात की तस्वीर खुद सरोज यादव ने जारी की. राजद विधायक ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की. इस मुलाकात के बाद ये कयास लगने लगे हैं कि आने वाले दिनों में सरोज यादव राजद छोड़ सकते हैं.
हालांकि, सरोज यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात पर सफाई दी है. सरोज यादव ने कहा है कि मैं अपने क्षेत्र के रुके हुए कामों के सिलसिले में सीएम से मिलने गया था. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इसे किसी राजनीतिक मुलाकात से जोड़ कर न देखा जाये. वो पूरी तरह से आरजेडी के साथ हैं और कहीं जाने का सवाल नहीं उठता है. सरोज यादव ने अपने द्वारा जारी किये गये प्रेस रिलीज में सड़क निर्माण, पीपा पुल चालू करना और शहीद के परिवार वालों को सरकारी मदद दिये जाने की वकालत करने से जोड़कर दिखाया है.
आरजेडी नेता विजय प्रकाश ने कहा है कि सरोज यादव हमेशा क्षेत्र की जनता के लिए सोचते हैं. क्षेत्र की समस्या के लिए वो सीएम तो क्या पीएम से भी मिलने के लिए तैयार रहते हैं. हमारी उनसे बातचीत हुई है. उन्होंने क्षेत्र की समस्या को लेकर सीएम से मुलाकात की है. मैंने भी अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर सीएम से कई बार समय मांगा लेकिन मुझे समय नहीं दिया गया. पूरे मामले को किसी और नजरिये से देखने का ठीक नहीं. दूसरी ओर, जेडीयू ने इस मुलाकात को सीएम नीतीश कुमार की लोकप्रियता से जोड़ दिया है. जेडीयू नेताओं ने कहा है कि सीएम के कामकाज के कायल सभी दलों के विधायक हैं जो लगातार नीतीश कुमार के संपर्क में हैं. समय आने पर सभी नीतीश कुमार के साथ आ जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




