ePaper

‘जागरूकता रथ’ को CM नीतीश ने झंडा दिखाकर किया रवाना

Updated at : 08 Dec 2018 1:38 PM (IST)
विज्ञापन
‘जागरूकता रथ’ को CM नीतीश ने झंडा दिखाकर किया रवाना

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने से ‘जागरूकता रथ’ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ बिहार के सभी जिलों में सरकार द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में लोगों को अवगत करायेगा. प्रथम चरण में प्रखंड स्तर तक तथा द्वितीय चरण में गांव और हाट/बाजार […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने से ‘जागरूकता रथ’ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ बिहार के सभी जिलों में सरकार द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में लोगों को अवगत करायेगा. प्रथम चरण में प्रखंड स्तर तक तथा द्वितीय चरण में गांव और हाट/बाजार तक लोगों के बीच जागरूकता रथ पहुंचेगा. जागरूकता रथ के साथ कला जत्था के कलाकारों द्वारा सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में विशेषकर समाज सुधार यथा शराबबंदी, देहज प्रथा उन्मूलन और बाल विवाह उन्मूलन के दिशा में उठाये गये कदम के पति लोगों को जागरूक किया जायेगा.

जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को लगभग एक घंटे की फिल्म दिखायी जायेगी. यह फिल्म सरकार के सात निश्चय, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, वंचित वर्गों के उत्थान, प्रशासनिक सुधार, सामाजिक सुधार, कृषि सहित सभी महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार द्वारा किये गये कार्यों को समेकित रूप से प्रदर्शित करेगी. इससे पूर्व मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ के सामने कार्यक्रम स्थल पर सचिव सूचना एवं जन-संपर्क विभाग मनीष कुमार वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कला जत्था द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों का भी अवलोकन किया. इस अवसर पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिला अधिकारी कुमार रवि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन