सशस्त्र सेना झंडा दिवस : CM नीतीश ने किया सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए अंशदान, जनता से अंशदान की अपील की

Updated at : 07 Dec 2018 1:24 PM (IST)
विज्ञापन
सशस्त्र सेना झंडा दिवस : CM नीतीश ने किया सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए अंशदान, जनता से अंशदान की अपील की

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में शुक्रवार को अंशदान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहादुर सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं. वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं. […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में शुक्रवार को अंशदान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहादुर सैनिकों की कुर्बानियां अमर हैं. वे अपनी जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ किया करते हैं. इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की.

जानकारी के मुताबिक, सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आज अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 7, सर्कुलर रोड में शुक्रवार को मुलाकात की. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग लगाया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया. देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बानियां अमर हैं. वे अपने जान के मूल्य पर राष्ट्र पर आये बाह्य एवं आंतरिक संकटों का मुकाबला बहादुरी के साथ करते हैं. इन बहादुर सैनिकों के कल्याण एवं पुनर्वास के लिए उन्होंने राज्यवासियों से बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किये जाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि आपका यह अंशदान बहादुर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता होगी. इस अवसर पर निदेशक सैनिक कल्याण निदेशालय बिहार सेवा निवृत कर्नल दिलीप प्रसाद, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन