Patna News: नौबतपुर में व्यवसायी ने कार में खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
patna news

घटना स्थल की तस्वीर

नौबतपुर के दरियापुर में 25 वर्षीय व्यवसायी विकास कुमार ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. वे सीमेंट-छड़ की दुकान चलाते थे. गोली की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने शव व हथियार बरामद कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Patna News: नौबतपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 25 वर्षीय युवा व्यवसायी ने अपनी कार के भीतर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

दुकान के बाहर कार में चली गोली, मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, मृतक विकास कुमार (25 वर्ष), बेऊर थाना क्षेत्र के जयजनम राय के पुत्र थे और दरियापुर में स्थित ‘देवप्रसाद ट्रेडर्स’ नाम से सीमेंट, छड़ और गिट्टी की दुकान संचालित करते थे. सोमवार को वे रोज की तरह अपनी कार से दुकान पर पहुंचे थे. इसी दौरान अचानक कार के भीतर से गोली चलने की तेज आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े.

कार में गंभीर हालत में मिला युवक

लोगों ने जब कार के अंदर देखा तो विकास कुमार गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए थे. घटना की सूचना तुरंत नौबतपुर थाना पुलिस को दी गई.

पुलिस मौके पर पहुंची, हथियार बरामद

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मंजीत कुमार ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर लिया है।

परिजनों में कोहराम, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था. स्थानीय व्यवसायी भी इस घटना से स्तब्ध हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स व अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है.

पुलिस का बयान

नौबतपुर थाना पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण, मधुबनी समेत बिहार के 5 जिलों को मिलेंगे नए पुलिस कप्तान, गृह विभाग का आदेश जारी

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन