डॉ भीमराव आंबेडकर को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पटना : डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाई कोर्ट के निकट डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन […]
पटना : डॉ भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर राजकीय समारोह पटना हाई कोर्ट के निकट डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा प्रांगण में आयोजित किया गया. राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव, सदस्य राज्य खाद्य आयोग नंद किशोर कुशवाहा सहित कई सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रबुद्ध नागरिकों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन, कीर्तन के साथ डॉ भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर आधारित गीतों का गायन कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










