ePaper

पीयू छात्र संघ चुनाव : सीसीटीवी से हर बूथ की निगरानी, वीडियोग्राफी भी होगी

Updated at : 03 Dec 2018 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
पीयू छात्र संघ चुनाव : सीसीटीवी से हर बूथ की निगरानी, वीडियोग्राफी भी होगी

पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान हर बूथ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. इसके लिए अतिरिक्त वोटिंग व काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. इलेक्टोरल इंक का प्रयोग किया जायेगा और इलेक्ट्रॉनिक आईकार्ड से ही बूथ में प्रवेश मिलेगा, जिससे वोगस वोट हो पाना संभव नहीं होगा. उक्त आईकार्ड की कॉपी […]

विज्ञापन
पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के दौरान हर बूथ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी. इसके लिए अतिरिक्त वोटिंग व काउंटिंग की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. इलेक्टोरल इंक का प्रयोग किया जायेगा और इलेक्ट्रॉनिक आईकार्ड से ही बूथ में प्रवेश मिलेगा, जिससे वोगस वोट हो पाना संभव नहीं होगा. उक्त आईकार्ड की कॉपी कर पाना भी मुश्किल है. इसके अतिरिक्त हर बूथ पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम होंगे. किसी छात्र को कोई परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है.
विवि में बैठकों का दौर जारी : पीयू में चुनाव की तैयारी को लेकर लगातार बैठकों का दौर जारी है. चुनाव कमेटी अलग काम कर रही है और विवि के अधिकारी अलग. मंगलवार को चुनाव कार्य को लेकर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जायेगा जिसमें सभी मतदानकर्मियों को चुनाव कार्य के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया जायेगा. इसके लिए चुनाव आयोग के दो प्रतिनिधि मंगलवार को विवि के व्हीलर सीनेट हॉल में आयेंगे और प्रशिक्षण देंगे.
पिछली बार के बैलेट पेपर के कलर में हो सकता है बदलाव : पटना विवि के चुनाव में हर पद के लिए अलग-अलग कलर के बैलेट पेपर होंगे. पांच सेंट्रल पैनल व 24 काउंसेलर समेत 29 पदों पर चुनाव होंगे. काउंसेलर पद के लिए सभी कॉलेज विभाग का एक ही कलर होगा.
उस पर चुनाव के पद व उनके उम्मीदवारों का नाम भी अंकित होगा. उसके सामने के ब्लॉक में क्रॉस करके वोट करना होगा. अगर एक से अधिक प्रत्याशी के नाम के सामने क्रॉस होगा, तो वह वोट रद्द कर दिया जायेगा. क्राॅस ब्लू या ब्लैक बॉल पेन से करना है. इसके अतिरिक्त कोई अन्य रंग के स्याही या पेंसिल या अन्य चिह्न का प्रयोग वर्जित है.
ऐसा करने पर भी वोट रद्द हो जायेगा. जो पेपर जिस बाॅक्स में डाला जाना है उक्त बैलेट पेपर की एक कॉपी को बाकायदा बॉक्स के ऊपर चिपका भी दिया जायेगा, ताकि छात्रों को कोई कंफ्यूजन न हो. इसके अतिरिक्त हर बूथ पर वोटर लिस्ट रहेगा. एक व्यक्ति वहां छात्रों को मार्गदर्शन व सहायता के लिए डिप्यूट होगा.
चुनाव के एक दिन पहले विवि खुला रहेगा, क्लास होंगे, प्रचार नहीं
पटना विवि के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार विवि व सभी कॉलेज-विभाग मंगलवार को खुले रहेंगे. नियमित क्लास भी होंगे. लेकिन, कोई भी प्रत्याशी क्लास में घूमकर प्रचार नहीं कर सकेगा. यह आचार संहिता का उल्लंघन माना जायेगा. पर्सनल स्तर पर या सोशल मीडिया या मैसेंजर के माध्यम से ही छात्र नेता छात्रों से संपर्क कर पायेंगे. फिजिकली कैंपस में वर्किंग टाइम में वे ऐसा नहीं कर सकते हैं.
कोड ऑफ कंडक्ट का हर हाल में सभी करें पालन
हर छात्र नेता व वोटर को कोड ऑफ कंडक्ट का हर हाल में सभी को पालन करना है और ऐसा नहीं करने पर विधिसम्मत कार्रवाई उक्त व्यक्ति पर की जायेगी.
—प्रो एनके झा, स्टूडेंट्स वेलफेयर डीन, पीयू
पटना विवि में जब वोटिंग हो जायेगी, तो हर जगह या बैलेट बॉक्स को प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि के सामने सील किया जायेगा. बैलेट बॉक्स कई केंद्रों पर रिसीव हुए हैं और कई पर अभी भी यह प्रक्रिया जारी है.
काउंटिंग की जगह भी कैंडिडेट व उनके द्वारा ऑथोराइज्ड प्रतिनिधि रह सकेंगे. चार दिसंबर को दोपहर दो बजे तक विवि से इस संबंध में संपर्क करना है. सभी का प्रवेशपत्र विवि के द्वारा इस दिन निर्गत कर दिया जायेगा. बिना इसके प्रवेश संभव नहीं है. हर बूथ पर तीन शिक्षक, एक असिस्टेंट व एक फोर्थ ग्रेड कर्मी होंगे.
किस कॉलेज में होंगे कितने बूथ व छात्रों की संख्या
कॉलेज-विभाग बूथ छात्र
पटना वीमेंस कॉलेज 5 4499
मगध महिला कॉलेज 8 3509
बीएन कॉलेज 5 1972
पटना कॉलेज 5 2105
वाणिज्य कॉलेज 5 1442
साइंस कॉलेज 4 1765
पीजी विभाग
साइंस (बॉटनी, जियोलॉजी
व फिजिक्स विभाग,
सायंस कॉलेज) 3 807
l आर्ट कॉलेज 1 213
कॉलेज-विभाग बूथ छात्र
पटना ट्रेनिंग कॉलेज 1 177
वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज 1 177
पटना लॉ कॉलेज 2 777
सोशल साइंस (भूगोल
व मनोविज्ञान विभाग,
पटना कॉलेज) 4 1719
ह्यमनिटिज (उर्दू विभाग,
पटना कॉलेज) 2 540
कॉमर्स, एजुकेशन व
लॉ ( अप्लाइड इकोनोमिक्स
एंड कॉमर्स, दरभंगा हाउस ) 2 608
कुल 48 20330
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन