BJP ने बिहार में नीतीश के आगे घुटने ही नहीं टेके NDA की पतवार भी सौंपी : कुशवाहा

Updated at : 02 Dec 2018 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
BJP ने बिहार में नीतीश के आगे घुटने ही नहीं टेके NDA की पतवार भी सौंपी : कुशवाहा

पटना : एनडीए के खिलाफ दो कदम आगे बढ़ा चुके रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक कदम पीछे खींच लिया. वाल्मीकी नगर में होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक में अंतिम निर्णय लेने से पहले उन्होंने भाजपा और जदयू के सामने नया प्रस्ताव रखा है. मोतीहारी से दिल्ली लौटते […]

विज्ञापन

पटना : एनडीए के खिलाफ दो कदम आगे बढ़ा चुके रालोसपा प्रमुख एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने एक कदम पीछे खींच लिया. वाल्मीकी नगर में होने वाली कार्यकर्ताओं की बैठक में अंतिम निर्णय लेने से पहले उन्होंने भाजपा और जदयू के सामने नया प्रस्ताव रखा है. मोतीहारी से दिल्ली लौटते समय पटना के स्टेट गेस्ट हाउस में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार में शिक्षा सुधार के लिए रालोसपा की 25 सूत्रीय मांगों को मान लेते हैं तो वह सीट और अपमान की बात भी भूलकर नीतीश कुमार का साथ देंगे.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने नीतीश कुमार के आगे घुटने ही नहीं टेके बिहार में एनडीए की नाव की पतवार भी उनको सौंप दी है. कुशवाहा ने इसकी कल्पना भी नहीं की थी. उनका कहना था कि भाजपा उनको दो सीट दे या नहीं दे यह विषय नहीं है. विषय यह है कि नीतीश कुमार के आगे नतमस्तक है जो बिहार में एनडीए की नाव डुबो देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन