भरत तिवारी एनकाउंटर केस हाईकोर्ट पहुंचा, पुलिस पर FIR की मांग

Updated:
विज्ञापन

मृत भरत तिवारी की फाइल फोटो

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर हुई है. अधिवक्ता मुकेश कुमार ने निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR, मृतक परिवार की सुरक्षा और मुआवजे की मांग की है.

विज्ञापन

Bharat Tiwari Encounter Case: भोजपुर के भरत तिवारी की 17 जून 2026 को हुई कथित पुलिस मुठभेड़ को लेकर पटना हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार ने यह याचिका दाखिल की है. याचिका में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी पुलिस पदाधिकारियों पर FIR दर्ज कर कार्रवाई करने, मृतक के परिवार को सुरक्षा देने और मुआवजा दिलाने की मांग की गई है. दोषी पुलिसकर्मियों को बचाने वाले अधिकारियों और नेताओं की भी जांच कराने की मांग की गई है.

सोशल मीडिया वीडियो का दिया हवाला

अधिवक्ता मुकेश कुमार ने याचिका में कहा है कि घटना से पहले स्थानीय पुलिस ने भरत तिवारी के हाथ में पिस्तौल दिखने का एक वीडियो बनाया था. यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब भी देखा जा रहा है. याचिका में दावा किया गया है कि वीडियो सामने आने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने भरत तिवारी को गिरफ्तार नहीं किया और न ही कोई हथियार जब्त किया. इसके अगले दिन शाहपुर थाना पुलिस ने उसे मुठभेड़ में मारे जाने की बात कही.

याचिकाकर्ता ने इस पूरे मामले को प्रथम दृष्टया हत्या का मामला बताया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकारी स्तर पर अब तक उचित कानूनी कार्रवाई या निष्पक्ष जांच नहीं की गई है.

आत्मसमर्पण के बाद गोली चलाने का आरोप

याचिका में आरोप लगाया गया है कि भरत भूषण तिवारी ने पुलिस के सामने अपना रिवॉल्वर फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था. इसके बाद भी उस पर गोली चलाई गई.

याचिकाकर्ता का कहना है कि अगर आत्मसमर्पण के बाद गोली चलाई गई, तो यह हत्या का मामला बनता है. उन्होंने जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है.

रिटायर हाईकोर्ट जज की अध्यक्षता में जांच का आदेश

अधिवक्ता मुकेश कुमार ने कहा कि जनहित याचिका दायर होने के बाद राज्य सरकार ने पिछले शनिवार को इस घटना की न्यायिक जांच का आदेश दिया था. जांच के लिए हाईकोर्ट के एक रिटायर जज की अध्यक्षता में आयोग बनाने की बात कही गई है.

याचिकाकर्ता के अनुसार सरकार ने अब तक न्यायिक जांच आयोग से जुड़ी अधिसूचना जारी नहीं की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिलौटी गांव में हुई थी घटना

घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की बताई गई है. याचिका के अनुसार, 17 जून 2026 को पुलिस ने कथित मुठभेड़ में 32 वर्षीय भरत भूषण तिवारी को पांच गोलियां मारी थीं.

याचिका में कहा गया है कि पुलिस ने इस घटना को एनकाउंटर बताया, जबकि मृतक ने पहले ही अपना रिवॉल्वर फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था.

इसे भी पढ़ें:  23, 24, 25, 26 जून को बिहार के इन जिलों में रहेगा आंधी- तूफान और बारिश का दौर, मौसम विभाग का डबल अलर्ट

बिहार में अब NH के दोनों तरफ इतने मीटर तक नहीं बनेगा कोई मकान, सरकार ला रही है नई नीति, क्या होंगे नियम

विज्ञापन
परितोष शाही

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन