पटना : किस बात का सुशासन और प्रशासन जब अपराध ही नहीं रुक रहे : तेजस्वी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि राज्य में किस बात का सुशासन और प्रशासन है जब सूबे में अपराध ही नहीं रुक रहे हैं. बिहार में विकास और सुरक्षा में वर्तमान सरकार […]
विज्ञापन
पटना : सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीडिया से बात करते हुए सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि राज्य में किस बात का सुशासन और प्रशासन है जब सूबे में अपराध ही नहीं रुक रहे हैं. बिहार में विकास और सुरक्षा में वर्तमान सरकार की कोई रुचि नहीं है. जब अस्पताल में महिला बंदी का रेप हो सकता है, तो सुरक्षा की बात करना बेमानी है.
इस शीतकालीन सत्र के दौरान यह बात खुलकर सामने आयी कि सीबीआई को सरकार अपने तरह से चला रही है. लालू प्रसाद और उनके पूरे परिवार को फंसाने के लिए राजनीतिक साजिश रची गयी. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि सदन के किसी सत्र में नहीं आये और न ही विपक्ष के उठाये सवालों का कोई जवाब ही दिया है. सीएम पर कहा कि सदन के सत्र से गायब रहना और किसी मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देना, यह बताता है कि उनमें सच्चाई और ईमानदारी की कमी है. मुख्यमंत्री की यात्रा पर उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा शुरू होते ही खत्म हो जाती है.
जनता में काफी आक्रोश है, जो हर बार की उनकी यात्रा के दौरान सामने आता है. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. दो घोटाला तो इसी सत्र के दौरान सामने आया है. अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है. उन्होंने अपने भाई तेज प्रताप यादव के मुकदमा पर कहा कि मुख्यमंत्री पर हत्या का मुकदमा 2009 से चल रहा है. उसकी तारीख कब पड़ती है और उसमें क्या होता है, यह किसी को पता तक नहीं चलता. वहीं, दूसरी तरफ मेरे भाई का मामला निजी होने के बाद भी इसे जरूरत से ज्यादा उछाला जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










