नौबतपुर : बैंक से रुपये निकाल जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने 50 हजार झपटे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नौबतपुर : मंगलवार की दोपहर नौबतपुर बाजार स्थित एनएच 98 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया की नौबतपुर शाखा से रुपये निकाल कर पैदल घर लौट रही महिला से 50 हजार रुपये झपट कर बिक्रम मोड़ की ओर फरार हो गये. पीड़िता सुनीता देवी जब तक शोर मचाती तब तक बदमाश आंखों […]
विज्ञापन
नौबतपुर : मंगलवार की दोपहर नौबतपुर बाजार स्थित एनएच 98 पर बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया की नौबतपुर शाखा से रुपये निकाल कर पैदल घर लौट रही महिला से 50 हजार रुपये झपट कर बिक्रम मोड़ की ओर फरार हो गये.
पीड़िता सुनीता देवी जब तक शोर मचाती तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गये. पीड़िता ने थाने में पहुंच कर शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत मिलते ही पुलिस ने महिला को जीप पर बैठा कर घंटे पर इधर-उधर हाथ-पांव मारा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला. पीड़िता सुनीता इसी थाना क्षेत्र के महराजगंज निवासी अमरनाथ महतो की पत्नी बतायी जाती है.
थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है. बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










