पटना: ससुर-दामाद को कंटेनर ट्रक ने रौंदा, ससुर की मौत
Updated at : 27 Nov 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन

पटना सिटी : बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक फोरलेन पर सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से घर लौट रहे ससुर-दामाद को कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही ससुर की मौत हो गयी, जबकि दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी को निजी उपचार केंद्र में इलाज के लिए […]
विज्ञापन
पटना सिटी : बाईपास थाना क्षेत्र के करमलीचक फोरलेन पर सोमवार की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे बाइक से घर लौट रहे ससुर-दामाद को कंटेनर ट्रक ने रौंद दिया. इससे घटनास्थल पर ही ससुर की मौत हो गयी, जबकि दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
जख्मी को निजी उपचार केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. यातायात पुलिस ने ससुर के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा. घटना के संबंध में पुलिस व परिजनों ने बताया कि चौक थाना के पुआ गली निवासी 50 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ पप्पू इंजीनियर दामाद 30 वर्षीय कामाख्या किंकर के साथ बाइक से करमलीचक बाइपास में जमीन खरीदने के लिए देखने गये थे. जमीन देख कर वापस पुआ गली स्थित घर दीदारगंज टॉल प्लाजा की ओर से लौट रहे थे. तभी करमलीचक टर्निग प्वाइंट के समीप में विपरीत दिशा से आ रहे चौहद चक्के वाले कंटेनर ट्रक ने धक्का मार दिया. टक्कर इतना जबर्दस्त था कि बाइक चला रहे ससुर का संतुलन खो गया और वो बाइक के साथ ट्रक के नीचे आ गये. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ट्रक ने दूर तक बाइक को घसीटा है.
इस हादसा में ससुर संतोष कुमार की मौत घटनास्थल पर हो गयी,जबकि बाइक पर बैठा दामाद कामाख्या गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना स्थल पर जुटे आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र परिजनों की मदद से ले गये.
वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. बताया जाता है कि दामाद हाल ही में बाहर से ससुराल आया था. यातायात ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया है. चालक फरार हो गया है. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




