पटना : सरकार सभी मुद्दों पर तर्कसंगत बहस के लिए तैयार : सुशील मोदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 5:37 AM
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार विधानमंडल सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर तर्कसंगत बहस के लिए तैयार है. जिस दल ने संसदीय मर्यादा का पालन करना नहीं सीखा और जिस दल के लोग सत्ता में रहने पर सदन में बाहुबल का इस्तेमाल करते थे, उनसे कोई अच्छे […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि राज्य सरकार विधानमंडल सत्र के दौरान सभी मुद्दों पर तर्कसंगत बहस के लिए तैयार है. जिस दल ने संसदीय मर्यादा का पालन करना नहीं सीखा और जिस दल के लोग सत्ता में रहने पर सदन में बाहुबल का इस्तेमाल करते थे, उनसे कोई अच्छे आचरण की उम्मीद नहीं कर सकता.
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा है कि चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद का मामला अदालत और केंद्रीय जांच एजेंसी के बीच है. इसलिए इस पर विधानमंडल में चर्चा का कोई औचित्य नहीं है. जिन्हें संसदीय परंपरा और कार्यमंत्रणा समिति पर भरोसा नहीं है, वे कोई भी मुद्दा उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










