विक्षिप्त महिला को पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा गोद में उठाने का वीडियो वायरल

Updated at : 25 Nov 2018 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
विक्षिप्त महिला को पुरुष पुलिसकर्मी द्वारा गोद में उठाने का वीडियो वायरल

पटना : महिला थाने पर गुरुवार की रात को हुए हंगामे से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें हंगामा कर रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को काबू करने के लिए एक पुरुष पुलिसकर्मी महिला को गोद में उठाते हुए दिख रहा है. वह महिला को बाहर से उठाकर महिला थाने में ले जा […]

विज्ञापन
पटना : महिला थाने पर गुरुवार की रात को हुए हंगामे से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है. इसमें हंगामा कर रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को काबू करने के लिए एक पुरुष पुलिसकर्मी महिला को गोद में उठाते हुए दिख रहा है. वह महिला को बाहर से उठाकर महिला थाने में ले जा रहा है.
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि महिला को महिला पुलिसकर्मी ने क्यों नहीं काबू किया, जबकि घटना महिला थाने की थी. इस पर एसएसपी मनु महाराज से जब सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह तोड़फोड़ कर रही थी.
महिला थानेदार रवि रंजना को ईंट से मार दिया था, जिससे हाथ में चोट आयी, कई पुलिसकर्मी घायल हुए, इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार महिला को काबू किया गया है. इसके बाद महिला को पीएमसीएच ले जाया गया, वहां से आरा मेंटल अस्पताल भेजा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन