सीट बंटवारे पर 30 नवंबर के बाद बोलूंगा : कुशवाहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 10:04 PM
पटना: सीट बंटवारे के मुद्दे पर पिछले सप्ताह राजग को 30 नवंबर तक का समय देने वाले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अंत तक चुप्पी बनाये रखेंगे और जवाब मिलने पर उस तारीख के बाद अपना जवाब देंगे. उन्होंने दिल्ली जाते समय हवाई अड्डा पहुंचे पत्रकारों के सवालों पर टिप्पणी […]
पटना: सीट बंटवारे के मुद्दे पर पिछले सप्ताह राजग को 30 नवंबर तक का समय देने वाले केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अंत तक चुप्पी बनाये रखेंगे और जवाब मिलने पर उस तारीख के बाद अपना जवाब देंगे. उन्होंने दिल्ली जाते समय हवाई अड्डा पहुंचे पत्रकारों के सवालों पर टिप्पणी करने से मना कर दिया.
कुशवाहा ने कहा, ‘‘30 नवंबर तक मैं चुप रहूंगा. मैं जवाब मिलने के बाद उस तारीख के बाद ही बोलूंगा.’ काराकाट लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पत्नी के दौरे के बारे में सवाल पूछे जाने पर कुशवाहा ने मजाक में कहा ‘‘आप मुझे वहां से क्यों हटवाना चाहते हैं.’ उनकी पत्नी के काराकाट के दौरे के बाद अटकलें लगायी जा रही थी कि वह 2019 में वहां से चुनाव लड़ सकती हैं. बहरहाल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के बागी सांसद अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से मुलाकात की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










