पटना : कल से बदलेगा मौसम बादल की संभावना
Updated at : 19 Nov 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मौसम में एक बार फिर बदलाव आयेगा. अगले दो दिनों में बादल लगने की संभावना है. पटना जिले और आसपास के जिलों में इसका प्रभाव रहेगा. मौसम केंद्र के अनुसार बादल के साथ कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे एक बार फिर से मौसम बदलेगा. इससे न्यूनतम तापमान […]
विज्ञापन
पटना : मौसम में एक बार फिर बदलाव आयेगा. अगले दो दिनों में बादल लगने की संभावना है. पटना जिले और आसपास के जिलों में इसका प्रभाव रहेगा.
मौसम केंद्र के अनुसार बादल के साथ कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. इससे एक बार फिर से मौसम बदलेगा. इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आयेगी और ठंडक का एहसास बढ़ जायेगा. मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि बादल छाने से पूरे एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव रहेगा. वहीं रविवार को मौसम सामान्य रहा.
शहर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंडक का अनुभव हुआ. इसके बाद दोपहर में मौसम सामान्य रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




