ePaper

पटना : 539 करोड़ से बनेगी टर्मिनल बिल्डिंग 27 करोड़ में बनेगा टेक्निकल ब्लॉक

Updated at : 04 Nov 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : 539 करोड़ से बनेगी टर्मिनल बिल्डिंग 27 करोड़ में बनेगा टेक्निकल ब्लॉक

पटना एयरपोर्ट पर होगा निर्माण कार्य पटना : पटना एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को तेजी देने के लिए पूरे कार्य को दो भागों में बांट कर पूरा किया जा रहा है.इसके लिए 1216 करोड़ के प्रोजेेक्ट पर एक साथ दो कंपनियों को लगाया गया है. नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी 539 करोड़ की लागत से टर्मिनल बिल्डिंग […]

विज्ञापन
पटना एयरपोर्ट पर होगा निर्माण कार्य
पटना : पटना एयरपोर्ट के निर्माण कार्य को तेजी देने के लिए पूरे कार्य को दो भागों में बांट कर पूरा किया जा रहा है.इसके लिए 1216 करोड़ के प्रोजेेक्ट पर एक साथ दो कंपनियों को लगाया गया है. नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी 539 करोड़ की लागत से टर्मिनल बिल्डिंग को बनायेगी. इसके साथ टर्मिनल भवन से 100 मीटर की दूरी पर पांच मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग व कुछ अन्य सुविधाओं का भी इसे निर्माण करना है, जिसके लिए अलग-अलग बजट का प्रावधान है.
27 करोड़ में टेक्निकल ब्लॉक बनेगा, जिसे सूर्या नेक्स्ट नामक कंपनी बना रही है. इसके अंतर्गत कई भवनों का निर्माण होना है, जिसके अंतर्गत 21 मीटर ऊंचा एटीसी टावर, दस हजार मिट्रिक टन क्षमता वाला कार्गो और कैटेगरी सात के फायर स्टेशन का भी निर्माण शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन