ePaper

मसौढ़ी : हथियारबंद बदमाशों ने पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के बैंकमित्र से 3 लाख लूटे

Updated at : 02 Nov 2018 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी : हथियारबंद बदमाशों ने पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के बैंकमित्र से 3 लाख लूटे

मसौढ़ी : पिपरा थाना के बसियावां मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर बसियावां के पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के बैंकमित्र से तीन लाख रुपये समेत लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया. घटना उस वक्त हुई जब वह पुनपुन स्थित अपने घर से बाइक से ग्राहक सेवा […]

विज्ञापन
मसौढ़ी : पिपरा थाना के बसियावां मोड़ के पास गुरुवार की सुबह बाइक सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने हथियार के बल पर बसियावां के पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के बैंकमित्र से तीन लाख रुपये समेत लैपटॉप व मोबाइल लूट लिया.
घटना उस वक्त हुई जब वह पुनपुन स्थित अपने घर से बाइक से ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे. आसपास लोगों को जुटते देख बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की. सूचना पर पहुंची पिपरा पुलिस के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार राय पहुंच छानबीन में जुट गये. इधर, ग्राहक सेवा केंद्र के बैंकमित्र सह पुनपुन निवासी सिंटू कुमार ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया.
जानकारी के मुताबिक बसियावां पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के बीसी सिंटु कुमार बीते बुधवार की शाम ग्राहक सेवा केंद्र के लिए पुनपुन स्थित पीएनबी से तीन लाख रुपये की निकासी की थी. गुरुवार की सुबह सिंटू उक्त रुपये एक बैग में रख अपनी बाइक से बसियावां के लिए आ रहे थे.
इसी बीच काले रंग की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर सिंटू की बाइक को रोक दिया. सिंटू कुछ समझ पाते उसके पहले बदमाशों ने पिस्तौल निकाल उसपर तान दिया और उसके पास से रुपये से भरा बैग व लैपटॉप के साथ मोबाइल लेकर निकल भागे. इसके पहले बदमाशों ने दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग भी की.
– घटना को संदिग्ध बता पल्ला झाड़ने की पुलिस की कोशिश: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनू कुमार राय पूर्व में घटित ऐसी घटनाओं में यह कह अपना पल्ला झाड़ते रहे हैं कि मामला संदिग्ध है. ठीक उसी प्रकार गुरुवार को भी पिपरा में घटित घटना को संदिग्ध बता रहे थे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस जांच में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन