पटना : दोगुना होगा हमारा वेतन तो भी दैनिक सफाईकर्मियों से रहेगा कम
Updated at : 01 Nov 2018 8:31 AM (IST)
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने फिर दिया दीपावली तक लाइट लगाने का आश्वासन पटना : निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को पार्षदों ने अपने हक में खड़े होकर एक स्वर में वेतन बढ़ाने से जुड़े खास प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास करा लिया. डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ने कहा कि पार्षदों का वेतन दो गुना […]
विज्ञापन
निगम प्रशासन ने फिर दिया दीपावली तक लाइट लगाने का आश्वासन
पटना : निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को पार्षदों ने अपने हक में खड़े होकर एक स्वर में वेतन बढ़ाने से जुड़े खास प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास करा लिया.
डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू ने कहा कि पार्षदों का वेतन दो गुना करने के बाद पांच हजार रुपया होगा, तो भी दैनिक सफाईकर्मियों के वेतन से काफी कम ही रहेगा. इस स्थिति में हम पार्षदों का वेतन 30 हजार होना चाहिए. इस प्रस्ताव को पारित करते हुए सरकार को भेजा जाये. सरकार इस प्रस्ताव को मानती है, तो ठीक है. अन्यथा निगम को अधिकार दे कि वह अपनी आमदनी से वेतन निर्धारित कर सके.
इस प्रस्ताव पर मेयर सीता साहू ने सहमति जतायी. इसके बाद सदन में उपस्थित सभी पार्षदों ने खड़े होकर प्रस्ताव पारित कर दिया. जानकारी हो कि हाल ही में पार्षदों का वेतन ढाई हजार से बढ़ा कर पांच हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है. इससे पार्षद सहमत नहीं थे.
उठायी स्ट्रीट लाइट की समस्या : मेयर सीता साहू की अध्यक्षता में अध्यक्षता में हुई निगम बोर्ड की आयोजित बैठक में पार्षदों ने स्ट्रीट लाइट की समस्या उठायी.
दरअसल नगर निगम ने पार्षदों को आश्वस्त किया था कि दशहरा से पहले लाइट लगा दी जायेंगी. हालांकि यह दावा धरा का धरा रह गया. वार्ड पार्षद धनराज देवी, कुमार संजीत, प्रमीला सिन्हा, माला सिन्हा, रानी देवी सहित कई पार्षदों का दर्द था कि अब तक लाइटें नहीं लग सकी हैं. स्थिति यह है कि दीपावली व छठ पूजा आने वाली है. जनता हमसे जवाब मांग रही है.
पार्षदों का कहना था कि उनके क्षेत्र के लोग इसके लिए खासे परेशान कर रहे हैं. वे पूछ रहे हैं कि कब तक मुहल्ले में लाइटें लगेंगी. इसकी कोई समय सीमा तय नहीं हो रही है. इन पार्षदों के सवाल के जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि अब तक निगम क्षेत्र में 75 हजार में से 48 हजार लाइटें लग चुकी हैं. मुहल्ले में अब भी लाइटें लगाने का कार्य बाकी है, जो दीपावली से पहले हर हाल में पूरा कर लिया जायेगा.
पार्षदों ने अपना वेतन 30 हजार करने का प्रस्ताव पास किया
दैनिक मजदूरों का बढ़ाया गया पारिश्रमिक : सदन में नगर आयुक्त ने दैनिक मजदूरों का पारिश्रमिक बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव को पटल पर रखते हुए कहा कि दैनिक मजदूरों के भरोसे ही साफ-सफाई से लेकर सभी महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं. लेकिन, इन मजदूरों का पारिश्रमिक सम्मानजनक नहीं है. इससे कुशल मजदूरों को 313 से 400 रुपये और अति कुशल मजदूरों को 381 से 425 रुपये बढ़ाने की अनुशंसा की है. इस प्रस्ताव पर पार्षदों ने कहा कि मजदूरों का पारिश्रमिक बढ़ाने में हर्ज नहीं है.
लेकिन, मजदूरों की निगरानी व्यवस्था ठीक होनी चाहिए. इस पर नगर आयुक्त ने कहा कि पारिश्रमिक के अनुरूप काम भी लिया जायेगा. साथ ही पार्षद योजना के तहत पार्क, सामुदायिक भवन संबंधित प्रस्ताव भी पारित हुए.
दिये जायेंगे जीपीएस आधारित आईकार्ड : बैठक में पार्षदों ने कहा कि सफाई इंस्पेक्टर हो या फिर सफाईकर्मी प्रॉपर काम नहीं करते हैं. अगर साफ-सफाई से संबंधित निर्देश दिया जाता है, तो विरोध करने लगते हैं. इसके जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि सभी को आईकार्ड मुहैया कराया जायेगा, जो जीपीएस अाधारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




