पटना : जिले में साढ़े 45 लाख वोटर करेंगे वोट

Updated at : 29 Oct 2018 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : जिले में साढ़े 45 लाख वोटर करेंगे वोट

पटना : इस बार लोकसभा चुनाव में 45 लाख 52 हजार 60 वोटर वोट करेंगे. इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 23 लाख 92 हजार पांच सौ 24 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 21 लाख 59 हजार तीन सौ 77 है. वहीं अन्य वोटरों का आंकड़ा 159 है. इसके अलावा इसमें दिव्यांग वोटरों की संख्या […]

विज्ञापन
पटना : इस बार लोकसभा चुनाव में 45 लाख 52 हजार 60 वोटर वोट करेंगे. इसमें पुरुष वोटरों की संख्या 23 लाख 92 हजार पांच सौ 24 है, जबकि महिला वोटरों की संख्या 21 लाख 59 हजार तीन सौ 77 है. वहीं अन्य वोटरों का आंकड़ा 159 है. इसके अलावा इसमें दिव्यांग वोटरों की संख्या 11 हजार चार सौ 59 है.
रविवार को मतदाता सूची अपडेट करने के विशेष अभियान दिवस के अवसर पर ये आंकड़ा निकल का आया. विशेष अभियान दिवस के दिन जिलाधिकारी कुमार रवि ने कुम्हरार विधानसभा के पंचशील हाईस्कूल में बने मतदान केंद्र में भाग लिया. इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों के लिए काम करने वाली दस सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठक कर दिव्यांगों को मतदान केंद्र तक लाने के लिए काम करने के निर्देश दिये.
16 हजार आये आवेदन : विशेष कार्य दिवस के दिन पूरे जिले में कुल 16 हजार पांच सौ 20 लोगों ने नये नाम जोड़ने के लिए आवेदन दिया है. इसके अलावा नाम हटाने के लिए 2102 आवेदन, संशोधन के लिए 1482 आवेदन व स्थानांतरण के लिए 536 आवेदन आये. वहीं अब तक 43 हजार सात सौ 78 आवेदन नये नाम जोड़ने के आ चुके हैं. वहीं कुल दावा-आपत्तियों के लिए अब तक 66 हजार एक सौ 42 आवेदन आ चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन