पटना : पार्टी से युवाओं को जोड़ने में जुटे हैं प्रशांत किशोर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Oct 2018 7:41 AM
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर युवाओं को जोड़ने में जुट गये हैं. रविवार को उन्होंने सात सर्कुलर रोड में 25-30 युवाओं के साथ बातचीत की. प्रशांत से मिलने के बाद एक युवा ने बताया कि जदयू उपाध्यक्ष एक-एक से मिल रहे हैं. वह खासकर वैसे लोगों से मिल रहे हैं, जो निस्वार्थ […]
विज्ञापन
पटना : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर युवाओं को जोड़ने में जुट गये हैं. रविवार को उन्होंने सात सर्कुलर रोड में 25-30 युवाओं के साथ बातचीत की. प्रशांत से मिलने के बाद एक युवा ने बताया कि जदयू उपाध्यक्ष एक-एक से मिल रहे हैं.
वह खासकर वैसे लोगों से मिल रहे हैं, जो निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में लगे हैं. प्रभात चंद्र शर्मा ने प्रशांत किशोर से मिलने के बाद बताया कि वह हर युवा से उसकी इच्छा और उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत हो रहे हैं. वे यह भी जानकारी ले रहे हैं कि युवा की पार्टी से क्या उम्मीद है. युवा पार्टी के लिए किस रूप में काम कर सकते हैं. प्रभात चंद्र शर्मा ने बताया कि वे जदयू के साथ नि:स्वार्थ भाव से काम करना चाहते हैं और सरकार की चलायी जा रही योजनाओं के बारे में लोगों को ऑनलाइन जानकारी देने की इच्छा रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










