दिल्ली में मीसा व शैलेश का फार्म हाउस अटैच, इनकी कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपये

Updated at : 26 Oct 2018 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में मीसा व शैलेश का फार्म हाउस अटैच, इनकी कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत तगड़ा झटका लगा है. आयकर विभाग ने गुरुवार को मीसा और उनके पति शैलेश के दिल्ली स्थित फार्म हाउस को अटैच कर लिया, जिसे एक शेल कंपनी केएचके होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती और दामाद शैलेश कुमार को बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत तगड़ा झटका लगा है.
आयकर विभाग ने गुरुवार को मीसा और उनके पति शैलेश के दिल्ली स्थित फार्म हाउस को अटैच कर लिया, जिसे एक शेल कंपनी केएचके होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से 15 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. पहले भी आयकर विभाग के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि लालू प्रसाद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम दिल्ली व बिहार में जो संपत्तियां हैं, वे उनके हाथ से जा सकती हैं.
आयकर विभाग ने बेनामी सौदे (निषेध) संशोधन कानून के तहत लालू परिवार की 17 प्रोपर्टी को तत्कालिक रूप से अटैच करने की बात मानी है. इनकी कुल कीमत लगभग 128 करोड़ रुपये बतायी जा रही है. सूत्रों के अनुसार अटैच किये जाने के बाद आयकर विभाग इन पर अपना कब्जा कर सकेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन