पटना : गजब के अधिकारी, तबादले के बाद नयी जगह पर ज्वाइन ही नहीं किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Oct 2018 8:55 AM
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के तबादले तो हो गये, परंतु कई ने नये पदस्थापन की जगह पर ज्वाइन नहीं किया. इसके लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग को आदेश जारी करना पड़ा है. 18 ऐसे बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं, जिन्होंने तबादले के बाद भी अधिसूचित पदस्थापन की जगह पर योगदान नहीं […]
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के तबादले तो हो गये, परंतु कई ने नये पदस्थापन की जगह पर ज्वाइन नहीं किया. इसके लेकर अब सामान्य प्रशासन विभाग को आदेश जारी करना पड़ा है. 18 ऐसे बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी हैं, जिन्होंने तबादले के बाद भी अधिसूचित पदस्थापन की जगह पर योगदान नहीं दिया है.
सामान्य प्रशासन विभाग की मानें तो ये तबादले 19 फरवरी, 21 मार्च, आठ जून, 16 जून, 22 जून, 29 अगस्त, 24 अगस्त और 29 अगस्त को किये गये थे. थक-हारकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है कि 25 अक्टूबर से ये पदाधिकारी स्वत: विरमित किया जाता है. इन 18 पदाधिकारियों का अक्टूबर का वेतन नव पदस्थापन स्थान से ही मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










