पटना : आईजीआईएमएस के मरीजों को झटका, बेड चार्ज में हुई बढ़ोतरी

Updated at : 24 Oct 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आईजीआईएमएस के मरीजों को झटका, बेड चार्ज में हुई बढ़ोतरी

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी आइसीयू में बेड चार्ज बढ़ा दी गयी है. तय रेट से चार से पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी गयी है. ऐसे में मरीजों को भारी झटका महसूस हो रहा है. इसे 16 अक्तूबर से लागू कर दिया गया है. इस विभाग के बढ़े रेट : इमरजेंसी […]

विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के इमरजेंसी आइसीयू में बेड चार्ज बढ़ा दी गयी है. तय रेट से चार से पांच गुना तक बढ़ोतरी कर दी गयी है. ऐसे में मरीजों को भारी झटका महसूस हो रहा है. इसे 16 अक्तूबर से लागू कर दिया गया है.
इस विभाग के बढ़े रेट : इमरजेंसी आइसीयू, इमरजेंसी एचडीयू, रेड जोन इन तीनों वार्ड में बेड चार्ज बढ़ा दिये गये हैं. इमरजेंसी आइसीयू में एक दिन के बेड लेने पर जहां 1100 रुपये देने होते थे, वहीं नये रेट के अनुसार अब मरीजों को पांच हजार रुपये देने पड़ रहे हैं. इसी तरह इमरजेंसी एचडीयू में एक दिन का बेड चार्ज 720 रुपये देने होते थे, अब 2500 रुपये देने पड़ रहे हैं. रेड जोन में भी 720 की जगह 3 हजार रुपये चार्ज कर दिया गया है. इसके अलावा एडवांस डिपोजिट चार्ज 10 हजार की जगह 30 से 50 हजार कर दिये गये हैं.
अब 50 सीटों पर होगा नर्सिंग कॉलेज में दाखिला
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है. क्योंकि, अब संस्थान में नर्सिंग कॉलेज की सीट बढ़ा दी गयी है. अब नर्सिंग जीएनएम कोर्स में दाखिले के लिए 30 की जगह 50 सीटों पर एडमिशन होगा. उसी तरह बीएससी नर्सिंग में 40 की जगह 50 सीटों पर एडमिशन लिया जायेगा. इसके अलावा पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की पांच सीट की जगह 10 सीट कर दी गयी हैं. जानकारी देते हुए आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ मनीष मंडल ने बताया कि बिहार सरकार से सीट बढ़ोतरी को लेकर मान्यता मिल गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन