पटना : सामान खरीदने जा रही बच्ची को टेंपो ने कुचला, उग्र लोगों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 8:32 AM
विज्ञापन
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शव के साथ जाम की सड़क फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर के पास रविवार की शाम पटना से फतुहा आ रहे टेंपो ने सड़क किनारे खड़ी नौ वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद टेंपो के साथ भाग […]
विज्ञापन
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, शव के साथ जाम की सड़क
फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के मौजीपुर के पास रविवार की शाम पटना से फतुहा आ रहे टेंपो ने सड़क किनारे खड़ी नौ वर्षीया बच्ची को कुचल दिया. हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद टेंपो के साथ भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद पुलिस को सौंप दिया. मृत बच्ची की पहचान मीनू कुमारी मोजीपुर निवासी रोहित दास की नतिनी के रूप में हुई. इस घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर फतुहा-पटना पुरानी सड़क को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र बाजितपुर गांव निवासी अनोज रविदास की नौ वर्षीया पुत्री मीनू कुमारी पिछले कुछ दिनों से अपने नानी घर मौजीपुर आयी हुई थी. रविवार को शाम वह कुछ सामान खरीदने के लिए सड़क पर आयी थी तभी यह हादसा हो गया.
मुखिया ने पीिड़त परिजनों को दी 20 हजार की सहायता राशि
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नदी थानाधयक्ष नागेंद्र पाल व बीडीओ मृत्युंजय कुमार की पहल पर पीड़ित परिवार को मुखिया विजय राय ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार की सहायता राशि दी. इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. इसके बाद पुलिस ने शव को बरामद का पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया.
मसौढ़ी : मसौढ़ी-पालीगंज पथ स्थित भगवानगंज थाना के सिरिसिया टोला के पास रविवार की देर शाम देवरिया की ओर से आ रहे ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक युवक राहुल कुमार मसौढ़ी थाना के पुरनचक गांव निवासी गोंदु यादव का पुत्र बताया जाता है. जानकारी के मुताबिक रविवार की देर शाम राहुल देवरिया अपने रिश्तेदार के घर से उक्त ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहा था तभी सिरिसिया टोला के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसके नीचे दबने से राहुल की मौत हो गयी. इधर, घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव लेकर पुरनचक गांव के पास कुछ देर हंगामा भी किया.
ग्रामीणों के हंगामे के डर से सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपनी गाड़ी घटनास्थल से काफी दूर ही रोक दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों को शांत कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










