ePaper

अमृतसर रेल हादसा पर CM नीतीश समेत इन लोगों ने जताया दुख

Updated at : 20 Oct 2018 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
अमृतसर रेल हादसा पर CM नीतीश समेत इन लोगों ने जताया दुख

पटना :अमृतसर में रावण वध के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्घटना में 62 लोगों से अधिक की मौत पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है. राज्यपाललाल जी टंडन ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. राज्यपाल […]

विज्ञापन

पटना :अमृतसर में रावण वध के दौरान रेलवे ट्रैक पर हुई दुर्घटना में 62 लोगों से अधिक की मौत पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव समेत अन्य लोगों ने दुख व्यक्त किया है. राज्यपाललाल जी टंडन ने गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की है. राज्यपाल ने हादसे में मरे लोगों की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. शोक संतप्त पारिवारिक सदस्यों को धैर्य धारण की क्षमता प्रदान करने के लिए प्रार्थना की. इसके साथ राज्यपाल ने दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की.

वहीं, इस हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है. सीएम नीतीश ने कहा कि रावण वध के दौरान अमृतसर में जो घटना हुई है वह बहुत ही दुखद है. स्थानीय प्रशासन को जब इस बात की जानकारी थी की उक्त स्थल पर रावण वध का बड़ा कार्यक्रम आयोजित था, तो ऐसे कार्यक्रम के लिए अलर्ट की जरूरत थी. प्रशासन को सचेत रहने की जरूरत थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन को लेकर व्यापक व्यवस्था की जानी चाहिए थी.

दूसरी ओर, इस घटना पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने गहरा शोक जताया है. ट्विटर हैंडल पर लालू प्रसाद ने कहा कि अमृतसर के ह्रदय विदारक ट्रेन हादसे की खबर सुन कर मर्माहत हूं. भगवान शोक संतृप्त परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. उन्होंने दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना भी की. तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी इस खौफनाक दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों को आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भगवान से की. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि दुखद ट्रेन हादसे की खबर सुन कर मर्माहत हूं. भगवान से प्रार्थना है कि मृतक के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें. साथ ही मृत व्यक्तियों की आत्मा को शांति प्रदान करे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन