पटना : पीएमसीएच में फिर मिले 26 डेंगू व 2 जेईई के मरीज
Updated at : 16 Oct 2018 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सोमवार को पीएमसीएच में फिर 26 नये डेंगू व 2 जेईई के मिले हैं. इसमें अकेले पटना से 10 और 16 मरीज सीवान जिले के हैं. पीएमसीएच के वायरोलॉजी लैब ने इसकी पुष्टि की है. इन मरीजों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भी किया जा रहा है. इन 26 मरीजों के […]
विज्ञापन
पटना : सोमवार को पीएमसीएच में फिर 26 नये डेंगू व 2 जेईई के मिले हैं. इसमें अकेले पटना से 10 और 16 मरीज सीवान जिले के हैं. पीएमसीएच के वायरोलॉजी लैब ने इसकी पुष्टि की है. इन मरीजों का इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भी किया जा रहा है. इन 26 मरीजों के साथ अकेले पीएमसीएच के वायरोलॉजी लैब में अब तक 277 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है.
आईजीआईएमएस में भी डेंगू मरीजों का इलाज किया जा रहा है. पटना सहित पूरे बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है. प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक 286 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है. सीवान से सिर्फ पांच दिन में 40 सैंपल जांच के लिए लाये गये हैं. पटना में डेंगू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




