नौबतपुर : लख बाजार में दुकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Oct 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

करीब 70 हजार की संपत्ति ले गये चोर लख (नौबतपुर) : शनिवार की रात चोरों के गिरोह ने थाना क्षेत्र के लख बाजार स्थित आकांक्षा डिजिटल स्टूडियो नामक दुकान का ताला तोड़ कर मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर व मॉनीटर समेत करीब 70 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की जानकारी दुकान मालिक अनंतपुर […]
विज्ञापन
करीब 70 हजार की संपत्ति ले गये चोर
लख (नौबतपुर) : शनिवार की रात चोरों के गिरोह ने थाना क्षेत्र के लख बाजार स्थित आकांक्षा डिजिटल स्टूडियो नामक दुकान का ताला तोड़ कर मोबाइल, लैपटॉप, प्रिंटर व मॉनीटर समेत करीब 70 हजार की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. चोरी की जानकारी दुकान मालिक अनंतपुर निवासी रविरंजन कुमार को तब हुई जब रविवार की सुबह किसी ने दुकान का ताला टूटा देख उसे मोबाइल पर सूचना दी.
दौड़ा-दौड़ा रविरंजन दुकान पहुंचा. दुकान के अंदर घुसने पर उपरोक्त सामग्री गायब पायी. बाद में वह थाने पहुंच अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच- पड़ताल शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष केशव कुमार मजूमदार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




