पटना : कुछ भी ‘ऑल इज वेल’ नहीं, पूरा प्रदेश खौफजदा : तेजस्वी

पटना : सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है. खगड़िया के एसएचओ की मुठभेड़ में मौत के बाद एक के बाद एक तीन ट्विट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कुछ भी ‘ऑल इज वेल’ नहीं है. अब अपराधी पुलिस […]
पटना : सूबे में कानून व्यवस्था की स्थिति पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सीधा हमला किया है. खगड़िया के एसएचओ की मुठभेड़ में मौत के बाद एक के बाद एक तीन ट्विट करते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार में कुछ भी ‘ऑल इज वेल’ नहीं है. अब अपराधी पुलिस की छाती में भी गोली ठोंक दे रहे हैं.
पूरा सूबा खौफजदा है. मुख्यमंत्री पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिस पर मर्डर केस चल रहा, अगर वहीं सरकार बना बैठा हो तो न्याय कैसे मिलेगा?
नहीं खाली करेंगे देशरत्न मार्ग आवास : पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी प्रसाद ने पांच देशरत्न मार्ग आवास खाली करने से साफ इंन्कार कर दिया.
उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ आगे अपील करेंगे. पूर्व सीएम जीतन राम मांझी से मुलाकात पर उम्मीद जतायी कि महागठबंधन में सीट बंटवारा बिना परेशानी के हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




