पुलिस मुख्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में बोले उपमुख्यमंत्री, इस माह से काम करेंगी 60 साइबर क्राइम यूनिट

Updated at : 13 Oct 2018 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय भवन के उद्घाटन समारोह में बोले उपमुख्यमंत्री, इस माह से काम करेंगी 60 साइबर क्राइम यूनिट

पटना : बिहार का पहला भूकम्परोधी तकनीक पर बना ‘सरदार पटेल भवन’ (पुलिस मुख्यालय भवन) के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सभी 38 जिलों में कुल 74 साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट का गठन किया जा […]

विज्ञापन
पटना : बिहार का पहला भूकम्परोधी तकनीक पर बना ‘सरदार पटेल भवन’ (पुलिस मुख्यालय भवन) के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य में साइबर अपराध और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए सभी 38 जिलों में कुल 74 साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट का गठन किया जा रहा है. 60 यूनिट इस महीने के अंत तक काम करने लगेंगी.
साइबर क्राइम एंड सोशल मीडिया यूनिट के लिए 740 पद स्वीकृत हैं. प्रत्येक यूनिट में 10–10 लोग तैनात किये जायेंगे, जिनमें 6 पुलिसकर्मी व 4 आईटी के जानकार होंगे. महाराष्ट्र और यूपी में जहां अभी दो–चार साइबर थाने ही हैं, जबकि मुम्बई के केवल शहरी इलाके में ही साइबर यूनिट कार्यरत है. सोशल नेटवर्किंग मसलन फेसबुक, ट्विटर का दुरुपयोग कर अफवाह और समाज में अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई के लिए राज्य सरकार ने प्रत्येक थाने में 100–100 साइबर सेनानी तैनात कर रही है.
40 हजार से ज्यादा का चयन किया जा चुका है. कम्प्यूटर फोरेंसिक लैब की स्थापना के साथ ही महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले साइबर अपराध व अश्लील वीडियो और फोटो सोशल साइट पर डालने के खिलाफ कोई भी व्यक्ति साइबरपुलिसडाटजीओवीडाटइन पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.
पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि आधारभूत संरचना के कारण बिहार की छवि पूरे देश में खराब थी. एनडीए की सरकार बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विजन बना. प्राकृतिक संसाधन पहले से ही थे. आज राज्य की तस्वीर बदली है. भवन निर्माण मंत्री महेश्वर हजारी ने पूर्व की लालू सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अब कुछ लोग कह रहे हैं कि विकास नहीं हो रहा वह यह देखें कि 2005 से पहले क्या स्थिति थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन