पटना :रामधारी सिंह दिवाकर को दिया जायेगा इफको साहित्य सम्मान

Updated at : 11 Oct 2018 9:11 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :रामधारी सिंह दिवाकर को दिया जायेगा इफको साहित्य सम्मान

पटना :इंडियन फारर्मस फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी इफको की ओर से हिंदी साहित्यकार रामधारी सिंह दिवाकर को इस वर्ष का श्रीलाल शुक्ल इफको स्मृति साहित्य सम्मान दिया जायेगा. खेती-किसानी को अपना साहित्यिक आधार बनाने वाले दिवाकर को 31 जनवरी को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. […]

विज्ञापन
पटना :इंडियन फारर्मस फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड यानी इफको की ओर से हिंदी साहित्यकार रामधारी सिंह दिवाकर को इस वर्ष का श्रीलाल शुक्ल इफको स्मृति साहित्य सम्मान दिया जायेगा.
खेती-किसानी को अपना साहित्यिक आधार बनाने वाले दिवाकर को 31 जनवरी को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित करने की घोषणा की गयी है. गौरतलब है कि अररिया जिले के नरपतगंज गांव में जन्म लेने वाले श्री दिवाकर अपनी कई रचनाओं के लिए जाने जाते हैं. उनकी कई कहानियों पर फिल्म का निर्माण भी किया जा चुका है. सम्मानित साहित्यकार को प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र के साथ 11 लाख रुपये राशि दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन